लाइव न्यूज़ :

केरल के 22वां राज्यपाल बने आरिफ मोह. खान, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

By भाषा | Updated: September 6, 2019 15:39 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने कुछ कठिनाइयों के साथ मलयालम में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। मुख्य सचिव टॉम जोस ने पहले राज्य के राज्यपाल के तौर पर खान को नियुक्त करने का राष्ट्रपति का पत्र पढ़ा और उसके बाद रस्मी तौर पर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देखान की पत्नी रेशमा आरिफ ने भी राज भवन सभागार में आयोजित समारोह में भाग लिया। 68 वर्षीय खान राज्यपाल के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी सदाशिवम की जगह लेंगे। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को यहां राज भवन में केरल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय ने खान को शपथ दिलाई।

उन्हें एक सितंबर को राज्य का 22वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने कुछ कठिनाइयों के साथ मलयालम में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। मुख्य सचिव टॉम जोस ने पहले राज्य के राज्यपाल के तौर पर खान को नियुक्त करने का राष्ट्रपति का पत्र पढ़ा और उसके बाद रस्मी तौर पर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, प्रदेश सरकार के मंत्री ई पी जयराजन, टी एम थॉमस इसाक, ए के बालन, के सुरेंद्रन, रामचंद्रन कदनापल्ली और के टी जलील तथा राज्य विधानसभा में भाजपा के एकमात्र विधायक ओ राजगोपाल ने भी भाग लिया।

खान की पत्नी रेशमा आरिफ ने भी राज भवन सभागार में आयोजित समारोह में भाग लिया। सभी मेहमानों ने नव निर्वाचित राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किये, वहीं जलील को उन्हें दो पुस्तकें उपहार स्वरूप देते हुए देखा गया। 68 वर्षीय खान राज्यपाल के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी सदाशिवम की जगह लेंगे। 

टॅग्स :केरलमोदी सरकारमध्य प्रदेशरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?