लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मे कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर उतार पर है : सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन ‘उतार पर अवश्य ही है।’

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,463 नये मामले सामने आये तथा 50 मरीजों की जान चली गयी। वैसे एक नवंबर के बाद इस महामारी से रोजाना मौत होने वालों की यह सबसे कम संख्या है।

संक्रमण दर 3.42 फीसद आ जाने पर जैन ने बुधवार को ट्वीट किया कि यह राहतभरी खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ‘विजयी बनकर उभर’ रही है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मामले घट रहे हैं और एक दिन में मौत की संख्या भी पिछले 40 दिनों में सबसे कम है। स्थिति सुधरी है और हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इस महामारी की तीसरी लहर उतार पर है। ’’

कोविड-19 टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि पहले स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका दिया जाएगा, उसके बाद बुजुर्गों एवं फिर अन्य को।

जैन ने कहा, ‘‘ यदि हमारे पास टीका की उपलब्धता हो तो हम एक सप्ताह में पूरी जनसंख्या को टीका लगा सकते हैं, हमारे पास पूरी तैयारी है। ’’

कोविड-19 के मरीजों को आईसीयू बेडों की जरूरतों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। लेकिन, यदि मामले अचानक बढ़ते हैं तो रातों रात आईसीयू बेडों का इंतजाम नहीं किया जा सकता है। हमें पहले प्रवृति को स्थिर करने पर गौर करना होगा। ’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए 13000 से अधिक बेड हैं तथा 2500 आईसीयू बेड भी उनके लिए हैं।

जब स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि कितने लोगों ने कोविड-19 टीके लिए पंजीकरण कराया है तो उन्होंने कहा कि बुधवार तक करीब दो लाख लोग।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट