लाइव न्यूज़ :

हिंसा भड़काने के आरोप में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार, सोशल मीडिया भड़काऊ पोस्ट करते थे शेयर

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 29, 2021 11:47 IST

मध्यप्रदेश पुलिस ने चार लोगों को सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने के उद्देश्य से पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया है । ये शहर में दंगा भड़काने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे थे ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार ये लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाकर हिंसा का प्रयास कर रहे थे पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने की मांग करेगी

भोपाल :  मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को इंदौर में सोशल मीडिया  के माध्यम से दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया । ये  चारों झूठे संदेशों से लोगों को भड़काने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी और उन्हें हिरासत में ले लिया । पुलिस ने पुष्टि की कि इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

इंदौर के एसपी आशुतोष बागरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आरोपी अल्तमश खान, जावेद खान, इमरान अंसारी और इरफान अली सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ संदेश भेजकर लोगों को भड़का रहे थे और शहर में दंगा भड़काने की योजना बना रहे थे । इन लोगों की योजना गुरिल्ला युद्ध पद्धति को अपनाकर पुलिस को व्यस्त रखने की थी लेकिन खजराना पुलिस ने समय रहते उनके प्रयास को खारिज कर दिया ।"

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी व्यक्तियों का डेटाबेस सोशल मीडिया सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त किया गया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए ।  एसपी ने कहा, "किसी भी आरोपी ने 10वीं के बाद शिक्षा हासिल नहीं की है और उनकी उम्र 24-28 साल के बीच है ।"

उनके खिलाफ धारा 153-ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को यह भी सिफारिश करेगी कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाए, अधिकारी ने कहा कि आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी गई है । आपको बताते दें कि एनएसए के तहत बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दी जा सकती है ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह