लाइव न्यूज़ :

'हिन्दू खतरे में है' का चुनाव के दौरान करते हैं वे इस्तेमाल, फारूख अब्दुल्ला का बीजेपी पर निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: November 19, 2022 15:14 IST

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें यहां 50,000 नौकरियों का वादा किया गया था, वे कहां हैं? उन्होंने कहा, हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और हमारे बच्चे सभी बेरोजगार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की मांग अखनूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यहां चुनाव महत्वपूर्ण हैकेंद्र से पूछा- यहां 50,000 नौकरियों का वादा किया गया था, वे कहां हैं?

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कई मुद्दों को उठाया। अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी धर्म बुरा नहीं होता है। उनको मानने वाले इंसान भ्रष्ट होते हैं, कोई मजहब नहीं। यहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव के दौरान 'हिंदू खतरे में हैं' का खूब इस्तेमाल करेंगे... लेकिन मेरी आपसे गुजारिश है कि आप इसके झांसे में न आएं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा, हमने कभी पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया। जिन्ना मेरे पिता से मिलने आए थे, लेकिन हमने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। हम इसके लिए खुश हैं, पाकिस्तान में लोग सशक्त नहीं हैं।

यहां फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें यहां 50,000 नौकरियों का वादा किया गया था, वे कहां हैं? उन्होंने कहा, हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और हमारे बच्चे सभी बेरोजगार हैं। यह एक राज्यपाल द्वारा नहीं किया जा सकता है, आप उसे जवाबदेह नहीं ठहरा सकते। अब्दुल्ला ने यहां चुनाव की मांग करते हुए इसे अहम बताया। उनका आशय था कि राज्य में चुनाव कराकर ही राज्य की परिस्थिति को बदला जा सकता है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, 'मैं अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा। नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है। पार्टी से कोई भी इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।'  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल