लाइव न्यूज़ :

इन लोगों ने मर्डर किया है, आप दोषी को सजा कम दे रहे हैं, ऐसे लोग को आजीवन कारावास में डाल देना चाहिएः कोर्ट

By भाषा | Updated: October 18, 2019 20:26 IST

उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति एन आनंद की पीठ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) में स्पष्ट है कि जो कोई भी हत्या का अपराध करता है उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा सुनाई जानी चाहिए और उस पर जुर्माना भी लगाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश के कम सजा सुनाने पर उच्च न्यायालय गंभीर।पीठ ने कहा, ‘‘ यह कानून का मूलभूत सिद्धांत है जिसका सत्र न्यायाधीश को निर्वहन करना होता है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश द्वारा दो अभियुक्तों को कानून में निर्धारित मृत्युदंड या आजीवन कारावास के बजाय कम सजा सुनाने पर गंभीर रुख अपनाया है।

उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति एन आनंद की पीठ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) में स्पष्ट है कि जो कोई भी हत्या का अपराध करता है उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा सुनाई जानी चाहिए और उस पर जुर्माना भी लगाया जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘ यह कानून का मूलभूत सिद्धांत है जिसका सत्र न्यायाधीश को निर्वहन करना होता है। यह हैरान करने वाला है कि सत्र न्यायाधीश के पद पर बैठे व्यक्ति ने आरोपियों को भादंसं की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए उन्हें क्रमश: दस साल और सात साल की कैद की सजा सुनायी। ’’

उच्च न्यायालय विरुद्ध नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश को दो आरोपियों द्वारा चुनौती देते हुए दायर की गयी अपील पर सुनवाई कर रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इन दोनों को क्रमश: 10 और सात साल की कैद की सजा सुनायी थी। उच्च न्यायालय ने सत्र न्यायाधीश से 21 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। 

टॅग्स :हाई कोर्टतमिलनाडुकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप