लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: इन इलाकों में आज और कल होगी 6 घंटे तक बिजली की कटौती, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: September 6, 2023 08:54 IST

बेसकॉम (BESCOM) के अनुसार, यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच हो सकती है। ऐसे में इस कटौती को आवधिक रखरखाव, राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क चौड़ीकरण, शिफ्टिंग कार्य, स्ट्रिंगिंग कार्य और बस कपलिंग के लिए किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के बेंगलुरु में आज और कल बिजली की कटौती होने वाली है। ये कतौटी सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक की जाएगी। ऐसे में किन इलाकों में यह कटौती की जाएगी, इसकी बेसकॉम (BESCOM) ने एक लिस्ट जारी की है।

बेंगलुरु:  शहर में रहने वाले लोगों को आज यानी बुधवार और गुरुवार को निर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बुधवार और गुरुवार को जहां-जहां बिजली की कटौती होगी, बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) ने उन क्षेत्रों का डेटा जारी किया है और लोगों को इसकी जानकारी दी है। 

बेसकॉम (BESCOM) की अगर माने तो यह कटौती क्वाटरली रखरखाव के लिए की जा रही है। बेसकॉम ने बताया है कि यह कटौती दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच हो सकती है। इस कटौती को आवधिक रखरखाव, राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क चौड़ीकरण, शिफ्टिंग कार्य, स्ट्रिंगिंग कार्य और बस कपलिंग के लिए किया जा रहा है। 

आज यानी 6 सितंबर को होगी यहां बिजली कटौती

बता दें कि बुधवार को जिन क्षेत्रों में लाइट नहीं रहेगी, उनकी जानकारी आगे दी गई है। उन क्षेत्रों के नाम कुछ इस प्रकार है- गुंडिमाडु, अग्रहारा, कुनागली, गौडीहल्ली, गोलारहल्ली, मथोड जी.पी., करेहल्ली जी.पी., रामलिंगपुरा, सलापुरा, बालापुरा, मदेनहल्ली, मन्नम्मा मंदिर, साक्षीहल्ली, तुप्पदाकोआना, करेमादनहल्ली, गुब्बाना औद्योगिक एस्टेट, 6वां ब्लॉक, राजाजीनगर, अपोलो बार डीटीसी - 38, अपोलो बार 7वां क्रॉस।

इन इलाकों में भी होगी बिजली की कटौती जिनमें सुब्बन्ना गार्डन, इनकम टैक्स लेआउट, विडिया लेआउट, मारेनहल्ली, मारुति नगर पहला, दूसरा, तीसरा मुख्य, औद्योगिक शहर, ए. डी. हल्ली, कामाक्षीपाल्या, पुराना पुलिस स्टेशन रोड, स्वयं प्रभा रोड, स्वास्थ्य केंद्र, गाडी मुद्दन्ना रोड, नजप्पा फ्लोर मिल और एमएलए हाउस भी शामिल है। 

7 सितंबर को इन जगहों पर नहीं रहेगी लाइट

इन क्षेत्रों में होगी बिजली की कटौती- गुंडिमाडु, अग्रहारा, कुनागली, गौडीहल्ली, गोलारहल्ली, बेलागुर जीपी, बल्लासमुद्र जीपी, रामलिंगपुरा, सलापुरा, बालापुरा, मदेनहल्ली, मन्नम्मा मंदिर, साक्षीहल्ली, तुप्पदाकोना, करेमादनहल्ली, पहला और दूसरा ब्लॉक राजाजीनगर, सुब्बाना गार्डन, विनायक लेआउट, बापूजी लेआउट, चंद्रा लेआउट 60 फीट रोड, व्यालिकावल लेआउट और केपीए ब्लॉक। 

इसके साथ डब्ल्यूसीआर, पहला, दूसरा, तीसरा मुख्य, औद्योगिक शहर, ए. डी. हल्ली, केम्पेगौड़ा भाग, लक्ष्मी नगर, किर्लोस्कर कॉलोनी, प्रथम चरण कर्नाटक लेआउट, कावेरी नगर, कस्तूरी लेआउट, चंद्र नगर, भाग कमला नगर, एनजीओ कॉलोनी और कुरुबाराहल्ली परिवेश में भी लाइट नहीं रहेगी। 

टॅग्स :BangaloreKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप