लाइव न्यूज़ :

India-Pak Flag Meet: आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगी ‘फ्लैग मीटिंग’, LOC पर गोलीबारी और सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 11:42 IST

India-Pak Flag Meet: हाल ही में सीमा पार से हुई गोलीबारी और आईईडी हमले के बीच भारत और पाकिस्तान शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक फ्लैग मीटिंग करेंगे।

Open in App

India-Pak Flag Meet: हाल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बीच भारत और पाकिस्तान शुक्रवार को ‘फ्लैग मीटिंग’ करेंगे। बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। सूत्रों ने बताया कि ‘फ्लैग मीटिंग’ शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास होगी।

उन्होंने बताया कि सीमा पर गतिविधियों में ‘‘बढ़ोतरी’’ की पृष्ठभूमि में यह बैठक हो रही है। जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में 11 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले में एक कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो सैन्यकर्मी घायल भी हुए थे, जबकि पिछले सप्ताह एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक और सैन्यकर्मी घायल हो गया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पक्ष को भी ‘‘भारी नुकसान’’ हुआ।

भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते का नवीनीकरण करने के बाद से जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं कम हुई हैं।

टॅग्स :भारतपाकिस्तानPakistan Armyसीमा सुरक्षा बलBorder Security Force (BSF)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला