लाइव न्यूज़ :

सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 151 शिकायतें मिलीं, संसद में सरकार ने कहा

By भाषा | Updated: February 3, 2020 14:47 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2015 में सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 29 शिकायतें मिलीं। 2016 में ऐसी शिकायतों की संख्या 25, 2017 में 29, 2018 में 42 और 2019 में 26 थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 2016 और 2017 में, कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की एक एक शिकायत ही सही पाई गई। रक्षा राज्य मंत्री ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि सैन्य बलों में मानवाधिकार हनन के मामले बढ़ रहे हैं।

सरकार ने सोमवार को बताया कि बीते पांच साल के दौरान सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 151 शिकायतें मिलीं।

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2015 में सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की 29 शिकायतें मिलीं। 2016 में ऐसी शिकायतों की संख्या 25, 2017 में 29, 2018 में 42 और 2019 में 26 थी।

नाइक ने बताया कि 2016 और 2017 में, कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की एक एक शिकायत ही सही पाई गई। रक्षा राज्य मंत्री ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि सैन्य बलों में मानवाधिकार हनन के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में सैन्य बलों में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की 42 शिकायतें मिलीं।

जांच करने पर पता चला कि करीब 50 फीसदी आरोप छावनी सड़क बंद करने, चोट पहुंचाने, घरों को नुकसान पहुंचाने, उत्पीड़न के खिलाफ शिकायतें और सेवारत सैन्य कर्मियों या पूर्व कर्मियों अथवा नागरिकों द्वारा दर्ज विविध मुद्दों जैसे प्रशासनिक प्रकृति के थे। नाइक के अनुसार, वर्ष 2015-19 के दौरान नौसेना तथा वायुसेना से मानवाधिकार उल्लंघन के किसी मामले की खबर नहीं है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज