लाइव न्यूज़ :

संप्रग सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी: सीतारमण

By भाषा | Updated: November 24, 2021 01:26 IST

Open in App

जम्मू, 23 नवंबर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की पुस्तक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार पर 26/11 के मुंबई हमले की प्रतिक्रिया संबंधी टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी।

सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने सशस्त्र सेनाओं को उचित समय पर उचित निर्णय लेने का पूरा अधिकार प्रदान किया ताकि देश के लोगों को यह दिखाया जा सके कि भारत ऐसी परिस्थिति में किस प्रकार का जवाब देता है।

तिवारी की पुस्तक पर एक संवाददाता के सवाल का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2014 से इस प्रकार के निर्णय स्पष्ट उद्देश्य और नेतृत्व के साथ लिए गए। इससे सशस्त्र सेनाओं का मनोबल ऊंचा हुआ और (राष्ट्रीय सुरक्षा के) मुद्दों पर ध्यान दिया गया।”

तिवारी ने अपनी नयी पुस्तक ‘10 फ्लैशप्वाइंट्स: 20 ईयर्स’ में 26/11 के मुंबई हमलों पर कार्रवाई को लेकर तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की आलोचना की गयी है। किताब दो दिसंबर को बाजार में आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह