लाइव न्यूज़ :

Railways: इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, गलत निकली सूचना

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 30, 2023 18:19 IST

जीआरपी कंट्रोल से मंडल सुरक्षा नियंत्रण भोपाल को दिनांक 29 दिसम्बर को एक सूचना के बाद हड़कंप मच गया। रेलवे मंडल को सूचना मिली की इटारसी से होकर भोपाल से गुजरने वाली एक ट्रेन में बम है । उसके बाद इटारसी रेलवे से लेकर भोपाल मंडल तक अलर्ट हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेन में बम की खबर मचा हड़कंपइंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में मिली बम की सूचनाजांच एजेंसियों की पड़ताल में झूठी मिली सूचना

28 दिसम्बर को 22.35 बजे सूचना मिली कि एक ट्रेन में बम है। शिकायतकर्ता सूरज पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गाड़ी संख्या 18233 इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में एक बम की संभावना है | सूचना पर भोपाल-इटारसी रेलखंड के मध्य स्थित मिसरोद स्टेशन के प्लेटफार्म न 1 पर गाड़ी को समय 22.47 बजे रुकवाया गया।सूचना मिलते ही मौके पर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल- देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब भोपाल, सहायक सुरक्षा भोपाल प्रथम व द्वितीय, साथ 20 अधिकारी व स्टॉफ, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) भोपाल, वाणिज्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, सिविल पुलिस एसीपी रजनीश कश्यप के नेतृत्व में लगभग 15 स्टॉफ, शासकीय रेल पुलिस के एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल, डीएसपी कुलहरा व उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में लगभग 15 स्टाफ, बीडीडीएस के सहायक निरीक्षक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में 01 श्वान के साथ 10 स्टॉफ व रेल सुरक्षा बल का श्वान दल मौके पर पहुच गए। 

बीडीडीएस तथा रेल सुरक्षा बल के श्वानों, आरपीएफ, जीआरपी तथा सिविल पुलिस के स्टाफ द्वारा एचएचएमडी के माध्यम सयुंक्त रूप से गाड़ी के सभी 23 कोचों को चैक किया गया, कोई संदिग्ध वस्तु नही पाई गई। बीडीडीएस टीम भोपाल द्वारा कोई संदिग्ध वस्तु नही मिलने के प्रमाण पत्र दिये जाने के पश्चात गाड़ी को समय  01.37 बजे अपने सुरक्षित रवाना किया गया।  उक्त घटना के कारण गाड़ी लगभग 2 घंटे 50 मिनट लेट हुई।

देर रात मेरी सूचना के बाद भोपाल मंडल में हड़कंप के हालात थे लेकिन रेलवे अधिकारियों की मुस्तेदी के चलते मौके पर पहुंची टीम ने हर एक कोच का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को रवाना किया।

टॅग्स :भारतRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप