लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के ट्वीट पर मचा बवाल, सामाजिक कार्यकर्ताओं की कड़ी प्रतिक्रियाएं

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा छह महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करने और लोकसभा को काम करने की एक 'आकर्षक जगह' बताने संबंधी उनके ट्वीट को लेकर सोमवार को तूफान खड़ा हो गया है और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को ‘वस्तु' के रूप में निर्दिष्ट करने के लिए उन पर निशाना साधा। थरूर ने कहा है कि राजनीतिज्ञों के लिए यह महसूस करने का उचित वक्त है कि महिलाएं अपने सौंदर्य से कहीं अधिक हैं।

साइबर सुरक्षा ज्ञान प्रदान करने की दिशा में काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, आकांक्षा श्रीवास्तव फाउंडेशन की संस्थापक आकांक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के साथ ‘वस्तु’ के रूप में व्यवहार करना बंद करने की आवश्यकता है और यह मानसिकता बदलने का सही समय है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम कभी भी पुरुष सांसदों पर नहीं देखते और यह नहीं कहते हैं कि कितना सुंदर जमावड़ा है, फिर उपलब्धि हासिल करने वाली महिला को महिला क्यों कहा जाता है और उन्हें वस्तु क्यों समझा जाता है। हमें लैंगिक तटस्थता तक पहुंचने की जरूरत है, समानता नहीं, बल्कि तटस्थता चाहिए।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उनकी टिप्पणियों को बेहतर शब्द दिये जा सकते थे। उनके पास इतनी अच्छी शब्दावली है, उन्हें इसका बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था।’’

भारतीय सामाजिक जागृति संगठन की एक कार्यकर्ता छवि मेथी ने कहा कि इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है कि महिलाएं सिर्फ आकर्षक या सुंदर हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास और भी बहुत कुछ है और लोगों को इसे स्वीकार करने और उन्हें वह सम्मान देने की जरूरत है, जिसकी वे हकदार हैं।’’

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आप आकर्षण की वस्तु बनाकर संसद और राजनीति में उनके योगदान को कमतर कर रहे हैं। संसद में महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करना बंद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी