लाइव न्यूज़ :

ममता के खिलाफ टिबरेवाल के लिए ‘‘स्पष्ट समर्थन’’ दिख रहा है : पुरी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:16 IST

Open in App

कोलकाता, 22 सितंबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में बुधवार को घर-घर जाकर प्रचार किया और कहा कि उन्हें क्षेत्र में भगवा दल के लिए ‘‘स्पष्ट समर्थन’’ दिखाई दिया।

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में सिख समुदाय का चेहरा पुरी ने स्थानीय गुरुद्वारे में अरदास भी की। पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘भवानीपुर के रे स्ट्रीट इलाके में राम मोहन दत्ता रोड पर स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत के दौरान मैंने उनके मसलों और चिंताओं पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के लिए स्पष्ट समर्थन है। भवानीपुर से बनर्जी को चुनौती दे रहीं टिबरेवाल भी इस दौरान पुरी के साथ थीं।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पांच नवंबर तक निर्वाचित होना होगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजदूत पुरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत की एकता और विकास में दृढ़ विश्वास रखने वाले और सच्चे राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर गया और भाजपा की बंगाल इकाई के कार्यकताओं के साथ मिलकर मैंने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका नजरिया और आदर्श हमें प्रेरित करते रहे हैं।’’

पुरी ने बाद में कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को लेकर लोगों का मोहभंग हो गया है और अगर लोग "स्वतंत्र रूप से" मतदान करते हैं, तो यह परिणाम में दिखाई देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी