लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने की आशंका, कोडरमा में एक दिन में 12 नये मामले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:31 IST

Open in App

(इंट्रो में शब्द जोड़ते हुए)

कोडरमा (झारखंड), 22 दिसंबर झारखंड के कोडरमा में एक दिन में कोविड-19 के 12, जबकि राजधानी रांची में नौ नये मामले सामने आने के बाद राज्य में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को कोडरमा में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, सोमवार को भी यहां संक्रमण के 12 नये मामले सामने आए थे। कोडरमा में अभी कुल 32 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इसी तरह, राजधानी रांची में भी मंगलवार को संक्रमण के नौ और पूर्वी सिंहभूम में तीन नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 26 नये मामले सामने आए, जबकि 15 लोग संक्रमण मुक्त हुए। झारखंड में अभी कुल 170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,142 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं