लाइव न्यूज़ :

नियोजन एवं भाषा नीति से गृह युद्ध की आशंका बन रही है: भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:52 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भानू प्रताप शाही ने राज्य में वर्तमान सरकार द्वारा बनायी गई नियोजन एवं भाषा नीति पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि इसके क्रियान्वयन से राज्य में गृहयुद्ध की आशंका बन रही है। भाजपा के भवनाथपुर से विधायक भानू प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को संबोधित पत्र में लिखा है कि उन्होंने 1932 के खतियान की उपेक्षा करके आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य के भूमि पुत्रों को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ झारखंड से प्रवेशिका उत्तीर्ण युवकों को नियोजन में समाहित किए जाने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। शाही ने दो पृष्ठों के विस्तृत पत्र में कहा है कि पलामू, गढवा, लातेहार और चतरा जिले में मगही और भोजपुरी को आम लोग सहज तरीके से उपयोग करते हैं और सरकार ने इन दोनों भाषाओं एवं बोलियों को नजरअंदाज करके अप्रत्यक्ष तौर पर गृह युद्ध को निमंत्रण दिया है। शाही ने नियोजन एवं भाषा नीति में परिवर्तन करने की गुहार लगाते हुए मांग की है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खुद के निर्णय पर विचार करें और स्थानीयता एवं भाषा संबंधी दोषों को दूर करें अन्यथा इसके काफी भयंकर परिणाम हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतकौन हैं कालिता माजी? जानिए घरों में बर्तन मांजने से लेकर बीजेपी की टिकट से विधायक बनने तक का सफर

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल