लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 18 महीने बाद खुले सिनेमाघर, बहुत कम दर्शक आये

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:12 IST

Open in App

अक्षय कुमार अभिनीत जासूसी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म “बेलबॉटम” की स्क्रीनिंग के साथ मध्य प्रदेश में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 18 महीने बाद फिर से बृहस्पतिवार से खुल गए, लेकिन बहुत कम दर्शक ही सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने आए एक व्यक्ति ने कहा कि भोपाल में छह सिनेमाघर और लगभग पांच मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत दर्शकों की क्षमता की अधिकतम सीमा के साथ फिर से खुल गए, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के डर से इसे देखने के लिए बहुत ही कम दर्शक आये। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में संक्रमण के बाद से सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद थे। जुलाई के पहले पखवाड़े में जिला प्रशासन ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन पुरानी फिल्मों के साथ सिनेमाघर नहीं खोले गए थे। ‘सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन’ के अध्यक्ष जेपी चौकसे ने कहा,‘‘ आज इंदौर में ‘बेलबॉटम’ को कम लोग देखने आये और करीब 30 प्रतिशत टिकट बिके।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स का कारोबार अगले दो से तीन महीनों में बढ़ेगा। चौकसे ने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब 300 सिनेमाघर हैं। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के बंद होने से सिनेमाघर मालिकों को भारी नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज