लाइव न्यूज़ :

मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, तभी कान में फट गया ईयरफोन; जानिए फिर क्या हुआ

By वैशाली कुमारी | Updated: August 7, 2021 11:30 IST

हर वक्त कान में ईयरफोन (Earphone) लगाकर बात करना खतरनाक हो सकता है, यह तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने ईयरफोन फटने से मौत की खबर कभी सुनी है। जी हां, राजस्थान में ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे लगातार बात करने की वजह से मोबाइल फोन की बैटरी गरम हो जाती है। जिसके कारण मोबाइल फोन के अचानक ब्लास्ट होने और उसमें लोगों के मारे जाने की सम्भावना बढ़ जातीघरवाले फौरन घायल युवक को शहर के सिद्धिविनायक अस्पताल ले गये

जयपुर: अगर आप की आदत भी हर वक्त कान में ईयरफोन (Earphone) लगाकर बात करने की है, तो आप सावधान हो जाइये। आपकी इस आदत से किसी दिन आपको बहुत बड़ा ख़तरा हो सकता है। बता दें, जयपुर के चौमूं इलाके में एक शक्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जहाँ एक युवक कान में ईयरफोन लगाकर बात कर रहा था। उसी दौरान कान में लगा ईयरफोन अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इस घटना में युवक के दोनों कान बुरी तरह से जख्मी हो गए। 

 कानों से बहने लगा खून, हो गयी मौत 

घरवाले फौरन घायल युवक को शहर के सिद्धिविनायक अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश नागर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल के डॉक्टर एल. एन रुंडला ने बताया कि कान में ईयरफोन के फटने (Earphone Blast) का देश में यह संभवत पहला मामला है, हालांकि युवक को कानों में हुई तेज आवाज के कारण संभवतः कार्डिक अरेस्ट हुआ, जिस वजह से युवक की मौत हो गई।

 ईयरफोन ब्लास्ट से मौत का पहला मामला : 

अगर आप भी लम्बे समय तक मोबाइल यूज करतें हैं तो सम्भल जाइये। लगातार बात करने की वजह से मोबाइल फोन की बैटरी गरम हो जाती है। जिसके कारण मोबाइल फोन के अचानक ब्लास्ट होने और उसमें लोगों के मारे जाने की सम्भावना बढ़ जाती है। हालांकि ईयरफोन ब्लास्ट होने की कोई घटना अब तक सुनने में नहीं आई है। इस लिहाज से इस खबर को बड़ी घटना माना जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरईयरफोन्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई