लाइव न्यूज़ :

निर्बाध गति से जारी है अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी का काम : केन्द्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:14 IST

Open in App

केन्द्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का काम निर्बाध गति से जारी है और केन्द्र सरकार स्वदेश वापसी के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाएगी। गौरतलब है कि पिछले रविवार को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां सुरक्षा हालात में लगातार बदलाव हो रहे हैं और इस पृष्ठभूमि में लोग युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान से बाहर निकलने के रास्ते तलाश रहे हैं। विदेश राज्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुरूआती आकलन के अनुसार वहां करीब 500 लोग फंसे हुए हैं और सरकार वहां हवाईअड्डे तक उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी। मुरलीधरन ने कहा, ‘‘लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी है। हमारे आकलन के अनुसार, करीब 500 लोग भारत लौटने वाले हैं। केन्द्र सरकार ने लौटने के इच्छुक सभी भारतीयों को वापस लाने का पूरा इंतजाम किया है। वहां हवाईअड्डे तक की यात्रा में कुछ दिक्कत आ रही है। सरकार वहां फंसे लोगों को सुरक्षित हवाईअड्डे तक लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।’’ इस बीच, भारत करीब 400 लोगों को अफगानिस्तान से वापस लाया है जिनमें 329 भारतीय नागरिक और दो अफगान सांसद शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार