लाइव न्यूज़ :

मां के लिए महिला ने मांगी व्हीलचेयर, पायलट ने कहा-जेल भेज दूंगा, विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उसे ‘ड्यूटी से हटाया’

By भाषा | Updated: January 14, 2020 16:54 IST

इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरलाइंस ने पायलट को “ड्यूटी से हटा दिया” है। सुप्रिया उन्नी नायर ने सोमवार रात बेंगलुरु हवाईअड्डे पर लैंड करने के बाद अपनी 75 वर्षीय मां के लिये व्हीलचेयर की मांग की और ट्वीट में आरोप लगाया कि पायलट ने उनसे दुर्व्यवहार किया तथा जेल भेजने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को बताया कि पूरी जांच होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।मां को ले जाने के लिए व्हीलचेयर लाई गई तो पायलट ने 75 वर्षीय महिला को विमान से ले जाने से रोका।

एक महिला यात्री ने दावा किया कि बेंगलुरु में मां के लिए व्हीलचेयर मांगने के बाद इंडिगो के एक पायलट ने उसे जेल भेजने की धमकी दी।

इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरलाइंस ने पायलट को “ड्यूटी से हटा दिया” है। सुप्रिया उन्नी नायर ने सोमवार रात बेंगलुरु हवाईअड्डे पर लैंड करने के बाद अपनी 75 वर्षीय मां के लिये व्हीलचेयर की मांग की और ट्वीट में आरोप लगाया कि पायलट ने उनसे दुर्व्यवहार किया तथा जेल भेजने की धमकी दी।

उन्होंने दावा किया कि उनकी मां मधुमेह की मरीज हैं। पुरी ने एक ट्वीट में कहा, “मैंने जैसे ही सुप्रिया उन्नी नायर का पायलट के व्यवहार से जुड़ा ट्वीट देखा तो अपने कार्यालय से इंडिगो से संपर्क करने को कहा। एयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को बताया कि पूरी जांच होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।”

नायर ने दावा किया कि जब बेंगलुरु हवाईअड्डे पर उनकी मां को ले जाने के लिए व्हीलचेयर लाई गई तो पायलट ने 75 वर्षीय महिला को विमान से ले जाने से रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि पायलट ने उन्हें हिरासत में भेजने और रात जेल में गुजरवाने की धमकी दी। 

टॅग्स :मोदी सरकारइंडिगोहरदीप सिंह पुरीदिल्लीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब