लाइव न्यूज़ :

'कत्ल के वक्त पति डायपर लेने गये थे', शिवमोगा में हुए बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पत्नी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2022 20:51 IST

आरोपी काशिफ की पत्नी मोहसिना ने कहा कि जिस रात बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या हुई थी, उस रात में उनके पति रात में 8 बजे यह कहते हुए घर से निकले कि वो बच्चे के लिए डायपर लेने बाजार जा रहे हैं, लेकिन वो देर रात 11 बजे के बाद घर पहुंचे। 

Open in App
ठळक मुद्देमोहसिना ने जब काशिफ से पूछा कि वो कहां था, तो उसने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ थाकाशिफ की पत्नी मोहसिना ने कहा कि उनके पति बेगुनाह हैं और उन्हें फंसाया जा रहा हैहत्याकांड में पकड़े गये कुल 12 लोगों में से दो की पहचान काशिफ और नदीम के रूप में हुई है

बेंगलुरु: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में 26 साल के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने अब तक कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये संदिग्ध में दो आरोपियों की पहचान काशिफ और नदीम के रूप में हुई है।

हर्षा की शवयात्रा में हुई आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं के कारण शहर में अब भी तनाव बना हुआ है और जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में शांति बहाली तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

न्यूज मैगजीन इंडिया टूडे से बात करते हुए आरोपी काशिफ की पत्नी मोहसिना ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उनका इस कत्ल से कोई लेनादेना नहीं है।

मोहसिना ने कहा कि जिस रात बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या हुई थी, उस रात में उनके पति रात में 8 बजे यह कहते हुए घर से निकले कि वो बच्चे के लिए डायपर लेने बाजार जा रहे हैं, लेकिन वो देर रात 11 बजे के बाद घर पहुंचे। 

मोहसिना ने कहा, "मैंने जब उससे पूछा कि वह कहां थे, तो उन्होंने कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ थे। थोड़े समय के बाद पुलिस घर आयी और बिना कुछ बताए उन्हें उठा कर ले गई। ”

मोहसिना ने बताया कि काशिफ पेशे से लॉरी ड्राइवर हैं और घर के इकलौते कमाने वाले शख्स हैं। उनका कहना है कि काशिफ बेकसूर हैं और उन्हें इस मामले में फसाया जा रहा है।

वहीं इस हत्याकांड में उस समय विवादित मोड़ आ गया, जब कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने विवादित तरीके से आरोप लगाया कि हर्षा की हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार "मुस्लिम गुंडों को प्रोत्साहित करने" का काम कर रहे हैं। 

हालांकि मंत्री ईश्वरप्पा के बयान का खंडन करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि उनका हर्षा की हत्या के साथ कोई भी संबंध नहीं है और मंत्री ईश्वरप्पा उनकी छवि को खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने मंत्री ईश्वरप्पा पर पलटवार करते हुए कहा कि बोम्मई सरकार उन्हें तुरंत बर्खास्त करे क्योंकि वो एक धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। 

डीके शिवकुमार ने साथ में यह भी कहा कि हर्षा की हत्या का कर्नाटक में चल रहे बुरका विवाद से कोई संबंध नहीं है और इस तरह के सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।

वहीं कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वरप्पा और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने हर्ष की हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और एनआईए से जांच करवाने की मांग की है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादबजरंग दलमर्डर मिस्ट्रीहत्याबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील