लाइव न्यूज़ :

130 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, नागपुर मंडल की डीआरएम बोली- तेजी से चल रहा है काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2021 09:38 IST

डीआरएम ऋचा खरे ने कहा कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए भी मध्य रेलवे और आईआरएसडीसी से करार की प्रक्रिया जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देडीआरएम नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में हुई पत्र परिषद में बोल रही थीं.डीआरएम ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते ट्रेनों में चादर की सप्लाई बंद होने से मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में काम नहीं हो पा रहा है.

नागपुर: मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक ऋचा खरे ने कहा कि मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में 130 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है. इसके लिए कुछ काम करने हैं.

इससे संबंधित जरूरतों के बारे में जोन मुख्यालय को सूचित किया गया है. यह काम होने पर आरडीएसओ 130 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रायल लेगा. यह काम पूरा होने के छह महीने में यह ट्रायल होने की उम्मीद है.

वे मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में हुई पत्र परिषद में बोल रही थीं. इस दौरान डीआरएम खरे ने कहा कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए मध्य रेलवे और आईआरएसडीसी से करार की प्रक्रिया जारी है.

टेंडर भी अंडर प्रोसेस है. उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते ट्रेनों में चादर की सप्लाई बंद होने से अजनी में साकार हुई मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में काम नहीं हो पा रहा है. इस लॉन्ड्री का अन्य तरह से उपयोग करने के बारे में रेलवे बोर्ड से बातचीत जारी है.

बोर्ड ने इस बाबत अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि फंड की कमी के चलते यात्री सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य प्रभावित हो रहे हंै. हालांकि, रेल परिचालन की दृष्टि से आवश्यक संरक्षा संबंधित काम रोके नहीं गए हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि गड्डीगोदाम रेलवे पुल पर जारी सुधार कार्य मार्च मध्य तक चलेगा. वहीं, रेलवे गार्ड सहित अन्य रनिंग स्टाफ को सैनिटाइजर किट दी गई है. 

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब