लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, पंचायत चुनाव को लेकर ममता सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2023 14:41 IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैकांग्रेस सांसद ने दावा किया कि बंगाल में बिना तनाव और हिंसा के पंचायत चुनाव कराना असंभव हैउन्होने कहा कि नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को डर के मारे घर से भागना पड़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद ने कहा, पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, बंगाल में बिना तनाव और हिंसा के पंचायत चुनाव कराना असंभव है। उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं, नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को डर के मारे घर से भागना पड़ा। 

राज्य में आगामी पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। गुरुवार को पर्चा भरने की अंतिम तिथि थी। 

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए कुल 2.31 लाख नामांकन भरे गए हैं। इसमें से 82,000 नामांकन टीएमसी द्वारा किए गए हैं। जबकि अन्य पार्टियों ने 1-1.5 लाख नामांकन भरे हैं। 

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होगा। जबकि वोटों की गिनती 11 जुलाई की जाएगी।

 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो