लाइव न्यूज़ :

बागपत में पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लाखों की डकैती

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:54 IST

Open in App

बागपत जनपद के सिंघावली थाना क्षेत्र के चिरचिटा रोड पर स्थित बाबा भांडिनाथ मंदिर में नकाबपोश सशस्त्र बदमाश पुजारी को बंधक बनाकर दानपात्रों से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने भांडिनाथ मंदिर पर आठ साल से पूजा-अर्चना करने वाले अन्नू नाथ महाराज के बयान के आधार पर बताया कि बदमाश रात करीब 12 बजे मंदिर परिसर में घुसे। चार बदमाशों ने महाराज को बिस्तर पर कपड़े से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महाराज के कमरे से कई लाख रुपये का सामान लूटा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुजारी को नीचे ले जाकर कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। आज सोमवार को पुजारी ने किसी को मंदिर के पास से गुजरते देखा तो आवाज लगाई, फिर जाकर घटना की जानकारी अन्य लोगों को हो सकी। इसके बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन भी मौके पर पहुँचे और साधु से पूरे मामले की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए