लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा : स्टालिन

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:49 IST

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनकी पार्टी द्रमुक द्वारा चुनाव में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे और इसको लेकर किसी को आशंका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह बयान मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक विधायक आरबी उदकुमार की टिप्पणी, राज्य की आर्थिक स्थिति पर हाल में जारी श्वेत पत्र और कर्ज माफी जैसे द्रमुक के वादे के संदर्भ देते हुए दिया। स्टालिन ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उनकी सरकार अपने वादों से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उदयकुमार ने इस तरह से बयान दिया जैसे श्वेत पत्र सरकार द्वारा अपने वादों से पीछे हटने की कोशिश हो। इस साल छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक ने किसानों से उनका फसल और आभूषण ऋण माफ करने का वादा किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों प्रकार के ऋण में कुछ अनियमितता है जिनसे निपटा जाएगा और वादे पूरे किए जाएंगे। विपक्षी अन्नाद्रमुक पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने गत सालों में उसके द्वारा मुफ्त मोबाइल फोन देने सहित किए गए कई वादे गिनाए और कहा कि इनमें से कुछ को ही पूरा किया गया जबकि बाकी वादों का सम्मान नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ आपने चेन्नई में मोनोरेल का वादा किया था। बाद में केवल मेट्रो रेल परियोजना लागू की जिसे थलाइवर कलैगनार (द्रमुक नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एमके करुणानिधि) लेकर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारत4 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज?, हिंदू और हिंदी विरोध खा गया स्टालिन को?

भारतTamil Nadu Election Results 2026: एमके स्टालिन को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री कोलाथुर सीट टीवीके के वीएस बाबू से हारे

भारतVIDEO: नतीजों से हताश DMK कार्यकर्ता, तमिलनाडु में पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा; टेंट उखाड़े

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार