लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या साढ़े चार लाख से अधिक हुई, 14,313 नए मामले

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई। पिछले 224 दिन की अवधि में, एक दिन में सामने आए संक्रमण के यह सबसे कम मामले हैं। वहीं, 181 और लोगों की मौत के बाद देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया।

इस बीच, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 181 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई। देश में लगातार 18 दिनों से एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 107 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,14,900 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.63 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,447 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,50,38,043 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,81,766 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 43 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,33,20,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 95.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह