लाइव न्यूज़ :

चार माह के बाद एकतरफा खुला मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 16:26 IST

पुलिस उपायुक्त (यातायात) मोहम्मद रफीक ने को बताया कि जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी दो जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाली 84 किलोमीटर लंबी पहाड़ी सड़क पर एक तरफ से यातायात प्रतिबंधित रहेगी और निर्धारित समय में केवल यात्री वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे111 हल्के वाहनों को शोपियां की ओर जाने की अनुमति दी गई है। इनमें ज्यादातर हल्के वाहन हैं।इस समय वर्तमान स्थिति भारी ट्रकों के लिए अनुकूल नहीं है। संबंधित एजेंसी चौबिसों घंटे काम कर रही हैं।

कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाला वैकल्पिक रास्ता, मुगल रोड बुधवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह मार्ग सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण चार महीने से बंद था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) मोहम्मद रफीक ने को बताया कि जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी दो जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाली 84 किलोमीटर लंबी पहाड़ी सड़क पर एक तरफ से यातायात प्रतिबंधित रहेगी और निर्धारित समय में केवल यात्री वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इस तरफ (पुंछ) से एकतरफा यातायात शुरू कर रहे हैं और 111 हल्के वाहनों को शोपियां की ओर जाने की अनुमति दी गई है। इनमें ज्यादातर हल्के वाहन हैं।’’ उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से यातायात के लिए सड़क के ठीक होने तक पुंछ और शोपियां दोनों तरफ से वैकल्पिक तरीके से वाहनों की आवाजाही होगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस समय वर्तमान स्थिति भारी ट्रकों के लिए अनुकूल नहीं है। संबंधित एजेंसी चौबिसों घंटे काम कर रही हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले सप्ताह से सड़क पर ट्रकों के आवाजाही की अनुमति मिल जाएगी।’’ सड़क पर पीर की गली सहित ऊंचाई पर स्थित इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद इस साल एक जनवरी को सड़क बंद कर दी गई थी। 

 

 

टॅग्स :इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर