लाइव न्यूज़ :

विद्युत भार में मनमानी वृद्धि का मामला विधान परिषद में उठा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:57 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के शुल्क भार में मनमानी वृद्धि का मामला बुधवार को विधान परिषद में उठा। पीठासीन अधिकारी ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य परवेज अली ने प्रश्नकाल के दौरान राज्य में घरेलू कनेक्शनों का शुल्कत भार विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाए और घटाए जाने के बारे में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से सवाल किया। अनुपूरक प्रश्नों के जरिए अन्य सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री से बिजली विभाग की इस लापरवाही की शिकायत करते हुए उनका ध्यान आकृष्ट कराया। अली ने कहा कि मंत्री इस बात के लिए आश्वस्त करें कि भविष्य में विद्युत शुल्क भार बढ़ाए और घटाए जाने से पहले उपभोक्ताओं को समुचित सूचना दी जाएगी। इस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने ऊर्जा मंत्री को निर्देश दिया कि वह शुल्क भार बढ़ाए या घटाए जाने से पहले उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से नोटिस देने के सख्त आदेश दें। सभापति ने कहा कि अधिकारी इतने स्वतंत्र न रहे कि वे यह बहाना करें कि उन्होंने नोटिस दिया था और जवाब नहीं आया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को अली की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार