लाइव न्यूज़ :

लड़कों की शादी की उम्र घटाकर हो सकती है 18 साल, मोदी सरकार इन बदलावों पर कर रही विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 12:09 IST

बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के मुताबिक मौजूदा समय में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल और लड़कियों की 18 साल है।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 अक्टूबर को मंत्रालयों के बीच बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मौजूदा समय में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल और लड़कियों की 18 साल है।

लड़कियों की तरह अब लड़के भी बालिग होते ही कानूनी रूप से शादी कर सकेंगे।  अगर सरकार नए प्रस्ताव पर मुहर लगाती है तो लड़कों की शादी की उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल की जा सकती है। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार लड़का और लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल करने पर विचार कर रही है। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के मुताबिक मौजूदा समय में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल और लड़कियों की 18 साल है।

रिपोर्ट के मुताबिक 18 अक्टूबर को मंत्रालयों के बीच बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस बैठक में कानून, गृह, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक मामले और जनजातीय मामलों के मंत्रालय शामिल हुए।

एक और प्रस्ताव बाल विवाह को स्वतः अमान्य किए जाने का है। वर्तमान नियम के मुताबिक बाल विवाह का जोड़ा अगर शादी की वैधानिक उम्र प्राप्त कर लेता है तो शादी वैध मानी जाती है। लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक बाल विवाह किसी भी सूरत में वैध नहीं माना जाएगा। द प्रिंट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के प्रकाश में संशोधन का प्रस्ताव दिया है।

इसके अलावा एक्ट से 'मेंटीनेंस' और 'रेजीडेंस' जैसे शब्दों को हटाने पर भी विचार हो रहा है। इसकी जगह 'कंपेनसेशन' लिखा जाएगा। वर्तमान समय में पीसीएमए कानून के प्रावधानों के तहत शादी टूटने की स्थिति में कोर्ट पति से मेंटीनेंस और रेजीडेंस देने का आदेश दे सकता है जब तक पत्नी की दूसरी शादी नहीं हो जाती।

एक और प्रस्ताव में बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों की सजा और अर्थदंत को बढ़ाने पर विचार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सजा दो साल से बढ़ाकर सात साल और फाइन एक लाख से बढ़ाकर सात लाख किया जा सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब