लाइव न्यूज़ :

यूपी में महिला, बच्चों और नशे से जुड़े अपराधों को सख्ती से रोकेगी सरकार, आरोपियों को नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 25, 2024 21:28 IST

सीएम योगी ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में अग्रिम जमानत का प्रावधान खत्म करने के लिए नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 में बदलाव करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इस फैसले के लागू होने से राज्य में महिलाओं, बच्चों या नशे से जुड़े विभिन्न अपराधों के मामलों में अग्रिम जमानत नहीं हो सकेगी।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने सख्त क़ानूनों को लेकर देशभर में चर्चित है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों के से जुड़े अपराध में लिप्त व्यक्ति को अग्रिम जमानत ना मिले, इसे लेकर पहल कर दी है। इसके तहत सीएम योगी ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में अग्रिम जमानत का प्रावधान खत्म करने के लिए नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 में बदलाव करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इस फैसले के लागू होने से राज्य में महिलाओं, बच्चों या नशे से जुड़े विभिन्न अपराधों के मामलों में अग्रिम जमानत नहीं हो सकेगी। इसके लिए अध्यादेश लाया जाएगा, ताकि राज्य में महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध में कमी लाई जा सके।

इन अपराधों में अग्रिम जमानत नहीं

राज्य के उच्चधिकारियों के अनुसार,मंगलवार को इस संबंध में कैबिनेट के समक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 में बदलाव को मंजूरी देने से जुड़ा प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अग्रिम जमानत की व्यवस्था पहले दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 में थी। इस कानून की जगह अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ने ले ली है और इसकी धारा 482 में अग्रिम जमानत का प्रावधान है।

इसमें पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार के अपराधों में अग्रिम जमानत पर रोक लगाई गई है। प्रदेश सरकार ने इसमें संशोधन के जरिए महिला-बच्चों से जुड़े और अपराधों को भी अग्रिम जमानत की परिधि से बाहर करने का फैसला किया है, जिससे पीड़ितों को धमकाने या यौन अपराध से जुड़े साक्ष्यों को प्रभावित न किया जा सके।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने कई और गंभीर अपराधों को अग्रिम जमानत की परिधि से बाहर करने का फैसला किया है। इसमें ड्रग्स सहित नशे से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस ) और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए ) भी शामिल हैं। 

इसके अलावा गवर्नमेंट सीक्रेट एक्ट में पकड़े जाने पर भी अग्रिम जमानत का फायदा नहीं मिलेगा और यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत आने वाले अपराधों में भी अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी। इस कानून को खासतौर पर 'लव जिहाद' रोकने के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव से सहमत होते हुए कैबिनेट बैठक में इसके लिए अध्यादेश लाने पर लाए जाने पर सहमति जताई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब