लाइव न्यूज़ :

युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 09:26 IST

Open in App

बाराबंकी, 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र से एक युवती को अगवा कर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि यह वारदात सुबेहा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुयी । उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम 18 साल की युवती को दो युवकों ने उसके घर से अगवा कर लिया और गांव से कुछ दूर खेत में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि अपहरण के दौरान घर के दूसरे हिस्से में मौजूद युवती के छोटे भाई व नेत्र से दिव्यांग पिता को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए गए युवती के बड़े भाई ने देर शाम गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा।

चतुर्वेदी ने बताया कि रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचा तो वहां युवती नहीं मिली और वह उसके भाई और पिता को जानकारी देकर लौट गया, इसी दौरान कुछ दूर खेत में दो लोग एक युवती को पकड़े देखे गए।

उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रात भर ग्रामीण और पुलिसकर्मी लापता युवती की तलाश करते रहे। रविवार को नहर के किनारे युवती अचेत हालत में मिली। सूचना पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंचे।

सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान लेकर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के छोटे भाई की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और इस सिलसिले में सीतापुर जिले के महमूदाबाद थानान्तर्गत सदरपुर निवासी मुदस्सिर तथा गोंडा के नवाबगंज थानान्तर्गत चौबेपुर निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी की पटाई के लिए जेसीबी चलाते थे और एक महीने से उसी गांव में ठहरे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज