लाइव न्यूज़ :

यूपी के चंदौली में मिला कोरोना का पहला मामला आया सामने, राज्य के अब सभी 75 जिलों में पसारे कोविड-19 ने अपने पांव

By प्रिया कुमारी | Updated: May 14, 2020 14:57 IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना का पहला केस सामने आया है। चंदौली जिले को मिलाकर पूरी यूपी कोरोना के चपेट में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना का पहला केस सामने आया है।उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चंदौली ही एक ऐसा जिला था जहां कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया था।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना का पहला केस सामने आने से लोगों में दहशत फैल गई है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चंदौली ही एक ऐसा जिला था जहां कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया था। अब एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरा उत्तर प्रदेश कोविड-19 महामारी की चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश में 119 कोरोना के नए मामले सामने आएं हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार चंदौली में कोरोना पुष्टी के बाद गांव के बाहर पुलिस तैनात दिखी, इस दौरान लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया है। मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। लोगों को घरों पर ही राशन, दूध, फल, सब्जी, दवाई और जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। गांव को हॉटस्पॉट करने के साथ वहां सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

राज्य में कुल मिलाकर 3,758 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ जिलों, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, सहारनपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद और मुरादाबाद से 2,514 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। राज्य में मरने वालों की सख्या बढ़कर 86 हो गई है। चार मरने वालों में से दो मुरादाबाद और एक, संतकबीर नगर और एक गौतम बुद्ध नगर के थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचंदौलीकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल