लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल पर बोले कुमारस्वामी, मुझे डर है कि सत्तारूढ़ दल आसानी से ईवीएम में हेरफेर कर सकते हैं

By भाषा | Updated: May 20, 2019 16:47 IST

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘दुनिया भर में, विकसित देशों ने भी आम चुनाव में मतपत्र का विकल्प अपनाया है...19 मई को एक्जिट पोल के परिणाम फिर से दिखाते हैं कि सत्तारूढ़ दल चुनावी फायदे के लिए आसानी से ईवीएम में हेरफेर कर सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकुमारस्वामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में समूचे विपक्षी दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर चिंता प्रकट की है।23 मई को परिणाम के बाद सीटें घटने की स्थिति के मद्देनजर भाजपा पहले से ही क्षेत्रीय दलों को प्रलोभन देने के लिए कृत्रिम मोदी लहर बना रही है।

अधिकतर एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल और कर्नाटक में भाजपा की जोरदार जीत के अनुमान के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर अंदेशा जताया।

एक्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में आरोप लगाया कि 23 मई को परिणाम आने के बाद सीटों की संख्या घटने की स्थिति को भांपते हुए भाजपा क्षेत्रीय दलों को लुभाने के लिए पहले से ही कृत्रिम रूप से मोदी लहर बना रही है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में समूचे विपक्षी दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर चिंता प्रकट की है। विपक्षी दलों ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए त्रुटिपूर्ण ईवीएम के स्थान पर पारंपरिक मतपत्र के इस्तेमाल के लिए कहा था क्योंकि ईवीएम के जरिए धांधली करना आसान है।’’

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘दुनिया भर में, विकसित देशों ने भी आम चुनाव में मतपत्र का विकल्प अपनाया है...19 मई को एक्जिट पोल के परिणाम फिर से दिखाते हैं कि सत्तारूढ़ दल चुनावी फायदे के लिए आसानी से ईवीएम में हेरफेर कर सकते हैं।’’

कुमारस्वामी ने कहा कि एक्जिट पोल का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए हो रहा है कि देश में अब भी मोदी लहर है। 23 मई को परिणाम के बाद सीटें घटने की स्थिति के मद्देनजर भाजपा पहले से ही क्षेत्रीय दलों को प्रलोभन देने के लिए कृत्रिम मोदी लहर बना रही है । उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल की पूरी कवायद का मकसद एक खास नेता और पार्टी के पक्ष में लहर की मिथ्या धारणा दिखाने का है । भाषा आशीष रंजन रंजन

टॅग्स :लोकसभा चुनावएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई