लाइव न्यूज़ :

देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहा है स्थापित, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2023 18:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा, देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही हैउन्होंने कहा- देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का बेस भी उत्तर प्रदेश बनने जा रहा हैदेश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन वाला प्रदेश भी यूपी है- सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शनिवार को बताया कि देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज न्यू ऐज हाइटेक मैन्युफैक्चरिंग का भी देश का एक नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही है। देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का बेस भी उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन वाला प्रदेश भी यूपी है। उन्होंने कहा कि ये सब दिखाता हैं कि यूपी असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा ऐसा तब संभव होता है जब डबल इंजन की सरकार हो, जनता के साथ बेहतर संवाद हो।  

सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। यहां लोक भवन के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''छह वर्ष में तीन वर्ष वैश्विक महामारी से लड़ते व्यतीत हुए और उसी में से हमने राह भी निकाली।

उत्तर प्रदेश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हो सकता, वह आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नंबर एक की दौड़ में है और यह यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।'' उन्होंने कहा, ''छह वर्ष में जो परिवर्तन हुआ वह परिवर्तन नये उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है। ये छह वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।

पूर्ण बहुमत की सरकार और सरकार की स्थिरता भाजपा ने परस्पर समन्वय व संवाद से प्राप्त की।'’ विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है।'' उन्होंने दावा किया, ''छह वर्ष में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया।''

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''अपने युवाओं के बारे में एक बेहतरीन सोच को आगे बढ़ाने वाले राज्‍य के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान हो रही है, जहां सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता तथा निजी क्षेत्र में ढेर सारी संभावना है।'' इसके पहले आदित्‍यनाथ ने छह वर्ष के कार्यकाल पर एक पुस्तिका और 'नई उड़ान-नई पहचान' व 'एक्‍सप्रेसवे प्रदेश' शीर्षक से एक पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को मुख्‍यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली थी। इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ के नेतृत्व में 19 मार्च 2017 को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो