लाइव न्यूज़ :

देश कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी व्यक्ति इसमें घुसकर रहने लगे, सीएए का विरोध सरासर मूर्खतापूर्णः विहिप अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 20, 2020 19:32 IST

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, "सीएए का विरोध सरासर मूर्खतापूर्ण है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसके प्रावधानों को पढ़ा तक नहीं है। उन्हें इसके प्रावधानों की समझ ही नहीं है। ये प्रदर्शनकारी यह भी नहीं बता रहे कि सीएए का कौन-सा प्रावधान गलत है।"

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व न्यायाधीश ने सीएए की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "हमें सीएए जैसा नागरिकता कानून तो अमल में लाना ही होगा।पूर्व राज्यपाल ने कहा, "संविधान के प्रावधानों के मुताबिक सभी राज्य सरकारों को सीएए लागू करना ही होगा।" 

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि लोग इस कानून के प्रावधान समझे बगैर ही इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोकजे ने कहा, "सीएए का विरोध सरासर मूर्खतापूर्ण है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसके प्रावधानों को पढ़ा तक नहीं है। उन्हें इसके प्रावधानों की समझ ही नहीं है। ये प्रदर्शनकारी यह भी नहीं बता रहे कि सीएए का कौन-सा प्रावधान गलत है।"

मध्य प्रदेश और राजस्थान उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश ने सीएए की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "हमें सीएए जैसा नागरिकता कानून तो अमल में लाना ही होगा। देश कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी व्यक्ति इसमें घुसकर रहने लगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल "बांग्लादेशी घुसपैठियों का अपना वोट बैंक बचाने के लिये" नागरिकता के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और सीएए विरोधी प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश समेत विपक्षी दल शासित राज्यों में सीएए के विरोध पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ने कहा, "संविधान के प्रावधानों के मुताबिक सभी राज्य सरकारों को सीएए लागू करना ही होगा।" 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टममता बनर्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीवीएचपीमध्य प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील