लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री विधानपरिषद के वास्ते 12 नामों पर अविलंब मंजूरी के लिए राजयपाल से मिले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:28 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वरिष्ठ मंत्रियों ने यहां राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की तथा उनसे पिछले साल मंत्रिमंडल द्वारा राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के सदस्य के तौर पर मनोनीत किये जाने के लिए भेजे गये नामों को अब और बिना देरी किये मंजूरी देने का अनुरोध किया। ठाकरे के साथ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (राकांपा) तथा राजस्व मंत्री बाला साहब थोराट (कांग्रेस) थे। अजीत पवार ने संवादददाताओं से कहा, ‘‘ हमने राज्यपाल को बताया कि विधानपरिषद में मनोनीत किये जाने के लिए राज्यमंत्रिमंडल द्वारा भेजे गये 12 नामों को यदि वह मंजूरी दे देते हैं तो बेहतर होगा। हमने उनसे यथाशीघ्र नामों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने हमारी बातें सुनी। हमने कहा कि राज्यमंत्रिमंडल से मंजूरी मिले काफी वक्त गुजर गया है। उन्होंने कहा कि वह उपयुक्त निर्णय लेंगे।’’ उन्होंने बताया कि राज्यपाल को वर्षा की स्थिति, बांध के भंडारण एवं अन्य सूचनाएं दी गयीं। महाराष्ट्र सरकार ने मनोनीत सीटें पिछले साल जून में रिक्त हो जाने के बाद नवंबर में उच्च सदन के लिए 12 नाम मंजूर किये थे। राज्य मंत्रिमंडल के इस प्रस्ताव पर कोश्यारी द्वारा निर्णय लेने में देरी उनके एवं महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के बीच टकराव का एक बड़ा कारण बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला