लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: मुश्किल बरकरार, 22 जून तक जेल में रहेंगे बिभव कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 15, 2024 15:09 IST

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस रहे बिभव कुमार की मुश्किल बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे बिभव कुमार स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का है आरोप स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई थी मारपीट

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस रहे बिभव कुमार की मुश्किल बरकरार है। कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी है। मालूम हो कि बिभव कुमार पर 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है।

कुमार को ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जिन्होंने हिरासत अवधि बढ़ा दी और दिल्ली पुलिस को उन्हें 22 जून को पेश करने का निर्देश दिया। इससे पहले शुक्रवार को अदालत ने यह देखते हुए कि जांच अधिकारी (आईओ) मौजूद नहीं है, कुमार की हिरासत अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। बताते चले कि स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।

उसी दिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका निरर्थक हो गई है। आगे 24 मई को उन्हें चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जिसके बाद उन्हें फिर से तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से उस पर आपराधिक धमकी, हमला या आपराधिक बल का प्रयोग और गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास शामिल है।

मालूम हो कि इस मामले में आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल पर भी आरोप लगाया कि वह बीजेपी के संपर्क में हैं। इसलिए ऐसा किया जा रहा है। आप के द्वारा वीडियो भी जारी किए गए। वहीं, स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्हें दुख हैं कि आज पार्टी से कोई उनके साथ खड़ा नहीं है। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट