लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार NEET-UG को ऑनलाइन मोड में बदलने की संभावना पर कर रही है विचार

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2024 20:00 IST

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट विवाद के कारण स्थगित परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-नेट अब 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जबकि स्थगित यूजीसी नेट 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएनटीए ने नीट विवाद के कारण स्थगित परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैंसंयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-नेट अब 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगाजबकि स्थगित यूजीसी नेट 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच होगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) नीट पीजी परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी नई तिथि सोमवार या मंगलवार तक घोषित होने की संभावना है। इस बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट विवाद के कारण स्थगित परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-नेट अब 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जबकि स्थगित यूजीसी नेट 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच होगा।

इस वर्ष एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि ये परीक्षाएं पारंपरिक कलम-और-कागज़ पद्धति के बजाय कंप्यूटर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) भी 10 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं नीट एग्जाम लीक मामले में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हावी है। संसद की कार्यवाही के सोमवार को पुन: आरंभ होने पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। 

विपक्ष प्रश्नपत्र लीक मामले के अलावा बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है। लोकसभा में, भाजपा के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी एवं पहली बार की लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज इस प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगी। लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया है, जिसका समापन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब के साथ होगा। 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल