लाइव न्यूज़ :

लांसनायक साई तेजा का पार्थिव शरीर आंध्र प्रदेश में उनके गांव लाया गया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 14:26 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 12 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले लांसनायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर रविवार को चित्तूर जिले के मदनापल्ले लाया गया।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लांस नायक साई तेजा के पार्थिव शरीर को पांरपरिक अंतिम यात्रा के साथ उनके पैतृक गांव एगुवरेगादई ले जाया गया, जहां रविवार को अंतिम संस्कार के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नाइक के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु लाया गया था और वहां से विशेष एम्बुलेंस के जरिए उनके जन्म स्थान ले जाया गया। इस बीच आम लोगों, छात्र और जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी नम आंखों के साथ इस विदाई में शामिल हुए।

साई तेजा एक दशक पहले सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी श्यामला, पांच साल का बेटा मोक्षागन और तीन साल की बेटी दर्शिनी और माता-पिता हैं। आंध्र प्रदेश में सभी दलों के नेताओं ने साई तेजा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला