लाइव न्यूज़ :

बिहार के 27 से अधिक जिलों के पानी में आर्सेनिक की मात्रा काफी अधिक, पीने लायक नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2023 19:38 IST

रिसर्च विभाग के प्रभारी डॉ अशोक कुमार घोष ने बताया कि बिहार के 27 जिलों में पानी पर महावीर कैंसर संस्थान के शोध विभाग ने शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि इन इलाकों के पानी पीने योग्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 27 से अधिक जिलों का पानी पीने योग्य नहीं हैइंग्लैंड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के 2 सदस्यी डॉक्टरों की टीम ने किया शोधप्रोफेसर घोष का यह मानना है कि सबसे प्रभावित जिलों में बक्सर, भोजपुर और भागलपुर है

पटना:बिहार की राजधानी पटना में स्थित महावीर कैंसर संस्थान पहुंची इंग्लैंड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के 2 सदस्यी डॉक्टरों की टीम ने पाया है कि बिहार के 27 से अधिक जिलों का पानी पीने योग्य नहीं है। इन जिलों के पानी में आर्सेनिक की मात्रा काफी अधिक पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि डब्लूएचओ के मानक से भी अधिक संख्या में इन जिलों में आर्सेनिक मात्राएं पाई गई है। यह टीम बिहार के कई जिलों में आर्सेनिक की मात्रा पर रिसर्च करेगी।

रिसर्च विभाग के प्रभारी डॉ अशोक कुमार घोष ने बताया कि बिहार के 27 जिलों में पानी पर महावीर कैंसर संस्थान के शोध विभाग ने शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि इन इलाकों के पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन जगहों के पानी में आर्सेनिक की मात्रा काफी अधिक है, जो मानव जीवन के लिए घातक है। 

उन्होंने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान में दिन-प्रतिदिन कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका मुख्य कारण पानी है। उन्होंने पानी को मीठा जहर बताते हुए कहा कि पानी में आर्सेनिक की मात्रा मिलने के बाद मानव जीवन पर स्किन डिजीज से यह बीमारी शुरू होता है और धीरे-धीरे कैंसर जैसे विकराल बीमारी में तब्दील हो जाता है। 

इस आर्सेनिक की मात्रा से गोल ब्लैडर, लीवर कैंसर, किडनी कैंसर, मुंह के कैंसर सहित कई तरह के कैंसर से मनुष्य का जीवन धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन इलाकों का पानी डब्लूएचओ के मानक मात्रा से काफी संख्या में अधिक पाई गई है। इस बात का खुलासा महावीर कैंसर संस्थान के एक शोध में हुआ है। 

महावीर कैंसर संस्थान के शोध विभाग के प्रभारी और प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन रहे प्रोफेसर अशोक कुमार घोष ने बताया कि वह महावीर कैंसर संस्थान से जुड़कर कई वर्षों से आर्सेनिक पर शोध कर रहे हैं। 

शोध के क्रम में उन्होंने बिहार के 27 से अधिक जिलों के पानी का सैंपल लेकर उस पर शोध किया। जिसमें कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। प्रोफेसर घोष का यह मानना है कि सबसे प्रभावित जिलों में बक्सर, भोजपुर और भागलपुर है। जहां के पानी में आर्सेनिक की मात्रा काफी संख्या में मौजूद है। 

इसके अलावा गंगा के तट में बसे लोगों में आर्सेनिक की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई गई है। जिन इलाकों में शोध की गई है उनमें पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुपुरा, कटिहार, मुंगेर प्रमुख है।

टॅग्स :बिहारWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?