लाइव न्यूज़ :

ठाणे में पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ का संदेश भेजकर दिव्यांग महिला से रिश्ता खत्म किया

By भाषा | Updated: May 9, 2019 13:12 IST

महिला का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ का संदेश भेजकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भोईवाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने कहा कि उन्हें महिला की ओर से सोमवार को शिकायत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देशारीरिक रूप से दिव्यांग महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह 18 मई, 2014 को हुआ। कुछ वक्त पहले उसके पति ने 10 लाख रुपये मांगे और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ का संदेश भेजकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भोईवाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने कहा कि उन्हें महिला की ओर से सोमवार को शिकायत मिली।

हम लोग इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह 18 मई, 2014 को हुआ। उसने आरोप लगाया कि सास-ससुर अकसर उसे प्रताड़ित करते हैं। कुछ वक्त पहले उसके पति ने 10 लाख रुपये मांगे और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

शिकायत के हवाले से कार्पे ने बताया कि फिलहाल भिवंडी में अपने माता-पिता के साथ रह रही महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में उसके पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ का संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे तलाक नहीं चाहिए। अधिकारी ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

इस संबंध में कानूनी सलाह ली जा रही है। उच्चतम न्यायालय ने अगस्त 2017 में एक बार में तीन बार तलाक बोलकर संबंध खत्म करने की प्रथा को गलत ठहराते हुए उसे अवैध करार दिया था। 

टॅग्स :तीन तलाक़इंडियामहाराष्ट्रमहिलाठाणेमुस्लिम लॉ बोर्डमुस्लिम महिला बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए