लाइव न्यूज़ :

ठाणे की अदालत ने गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में चार लोगों को बरी किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:49 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 दिसंबर ठाणे की एक अदालत ने 2016 में गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत के मामले में नगर निगम के दो अधिकारियों और दो अन्य आरोपियों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर आर काकानी ने नौ दिसंबर को आदेश जारी किया और इसकी एक प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि छह फरवरी, 2016 की रात जमीला अनीस खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी। खान यहां जेल की दीवार के पास फुटपाथ पर चल रही थी, उसी दौरान अचानक गहरे गड्ढे में गिर गई। बाद में दमकलकर्मियों ने महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि गड्ढा खोदने के प्रभारी ने दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा सावधानी नहीं बरती थी। हालांकि, आरोपियों के वकीलों ने दावा किया कि उनके मुवक्किलों ने हर संभव सावधानी बरती और वे दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी के साक्ष्य से यह पता नहीं चलता कि अपराध में आरोपियों की क्या भूमिका थी।

अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर रखे गए सबूतों पर गौर करते हुए यह माना जा सकता है कि महिला की आकस्मिक दुर्घटनावश मृत्यु हुई, लेकिन इसके लिए वह खुद जिम्मेदार थी। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के साक्ष्य ने साबित कर दिया कि आरोपी ने ढांचे के चारों ओर बैरिकेड लगाकर हर सावधानी बरती।

मामले में बरी किए जाने वालों में सुपरवाइजर विजय मधुकर ढोके (37), ठेकेदार भूषण किशोर बोरसे (43), ठाणे नगर निगम के वास्तुकार सुनील सुधाकर जोशी (56) और नगर निकाय के अधिशासी अभियंता विवेकानंद रघुनाथ करांडे (51) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी, मधुकर पोसल्या गावित की इस साल 27 अगस्त को मुकदमा लंबित रहने के दौरान मृत्यु हो गई और उसके खिलाफ मामला समाप्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण