लाइव न्यूज़ :

छह हजार से ज्यादा कार्यालय, आवास और पार्किंग स्थल, ऐसा होगा सेना भवन, युवाओं के लिए पैदा करेगा रोजगार के अवसर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 21, 2020 13:04 IST

थल सेना भवन की आधारशिला रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने नये सेना भवन की आधारशिला रख दी है... यह सशस्त्र बलों के उन गुमनाम नायकों का प्रतिनिधित्व करेगा जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।”

Open in App

दिल्ली छावनी में शुक्रवार को सेना के नए मुख्यालय के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी आधारशिला रखी। सेना के इस नए मुख्यालय का नाम 'थल सेना भवन' रखा गया है। 

भवन की आधारशिला रखे जाने के दौरान भूमि पूजन किया गया और बहु-विश्वास प्रार्थना की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने थल सेना भवन का भूमि पूजन किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक,  39 एकड़ यानी 7.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। इसमें आवास, कार्यालय परिसर और पार्किंग का स्थान होगा। 

थल सेना भवन में 6014 कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा। मिलिट्री और सिविल मिलाकर 1684 अधिकारी और 4330 सब स्टाफ कर्मी इन दफ्तरों में होंगे। ये कार्यालय न्यूनतम 2 लाख घंटे का स्किल्ड और अनस्किल्ड काम पैदा करेंगे और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। थल सेना भवन का निर्माण पांच वर्षों में किया जाएगा। 

थल सेना भवन की आधारशिला रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने नये सेना भवन की आधारशिला रख दी है... यह सशस्त्र बलों के उन गुमनाम नायकों का प्रतिनिधित्व करेगा जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।”

बता दें कि भारतीय थल सेना भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा घटक है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। इसकी कमान थल सेनाध्यक्ष के हाथ में होती है, जो एक चार सितारा जनरल होता है।

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियाराजनाथ सिंहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण