लाइव न्यूज़ :

ठाकुर बांके बिहारी मंदिरः  पांच जनवरी तक भीड़भाड़ के कारण बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों को मंदिर नहीं लाने की अपील, श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 21:46 IST

जिला प्रशासन भी इस प्रयास में जुटा हुआ है कि बांके बिहारी के दर्शन कर नववर्ष का स्वागत करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को किस तरह नियंत्रित किया जाए, जिससे पिछली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसा हादसा न हो।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़भाड़ के मद्देनजर बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों को मंदिर नहीं लाने की अपील की है।श्रद्धालुओं की संख्या में बेहिसाब वृद्धि हो जाने के मद्देनजर संभालना दूभर हो रहा है। मास्क लगाने, भीड़ एकत्रित होने से रोकने और दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे उपाय शामिल हैं।

मथुराः नववर्ष और शीतकालीन अवकाश के दौरान वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने आगामी पांच जनवरी तक भीड़भाड़ के मद्देनजर बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों को मंदिर नहीं लाने की अपील की है।

 

इसका मकसद भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को टालना है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन भी इस प्रयास में जुटा हुआ है कि बांके बिहारी के दर्शन कर नववर्ष का स्वागत करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को किस तरह नियंत्रित किया जाए, जिससे पिछली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसा हादसा न हो।

इस हादसे में एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के बीच बेहोश होने के बाद मौत हो गई थी। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि नववर्ष के आगमन से पहले भक्तजन‍ों के लिए अपील जारी की गई है कि वे आगामी पांच जनवरी तक बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और रोगी व्यक्तियों को मंदिर न लाएं।

क्योंकि इन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बेहिसाब वृद्धि हो जाने के मद्देनजर उन्हें संभालना दूभर हो रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए सभी दर्शनार्थियों से कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी एहतियाती उपायों पर अमल करने का आग्रह किया गया है। इनमें मास्क लगाने, भीड़ एकत्रित होने से रोकने और दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे उपाय शामिल हैं।

इस बीच, जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर दर्शन कराने, बाजार में बाहरी वाहनों का प्रवेश न होने देने एवं सुरक्षा दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।  

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशShri Krishnaनया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी