लाइव न्यूज़ :

आतंकियों ने बनाई थी ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर धमाका करने की योजना, ऐसे हुआ खुलासा

By बलवंत तक्षक | Updated: June 5, 2019 07:45 IST

पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया है कि पाकिस्तान में शरण लेने वाले खालिस्तानी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पीएचडी हैंड ग्रेनेड से गुरु नगरी में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कानून-व्यवस्था को भंग करने के इरादे से ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी पर आतंकियों की धमाका करने की योजना थी. दो बाइक सवार नकाबपोशों की ओर से फेंके गए बैग से यह दोनों हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अमृतसर के एसएसपी विक्र मजीत दुग्गल ने कहा कि बाइक सवार दोनों आतंकियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाके की योजना बनाई थी.

पंजाब में कानून-व्यवस्था को भंग करने के इरादे से ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी पर आतंकियों की धमाका करने की योजना थी. इसका खुलासा अमृतसर के गांव हर्षाछीना-कुकडांवाला में पाकिस्तान से भेजे गए दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हुआ है. दो बाइक सवार नकाबपोशों की ओर से फेंके गए बैग से यह दोनों हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी को लेकर प्रदेश भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया है कि पाकिस्तान में शरण लेने वाले खालिस्तानी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पीएचडी हैंड ग्रेनेड से गुरु नगरी में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह साजिश नाकाम कर दी गई.अमृतसर के एसएसपी विक्र मजीत दुग्गल ने कहा कि बाइक सवार दोनों आतंकियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाके की योजना बनाई थी. दोनों आतंकियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. बैग से मिले फोन नंबरों व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है.आतंकियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोनों युवक नकाबपोश थे पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों युवक नकाबपोश थे. पुलिस ने अजनाला की तरफ से आ रहे इन युवकों को जब रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे.एक युवक को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो वह बैग फेंक कर अपने साथी के साथ भाग गया. इससे लगता है कि पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए खालिस्तानी फिर से सक्रिय हो गए हैं.

टॅग्स :आतंकवादीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप