लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकी घटनाएं ‘ना के बराबर’ हुई, सेना पर गर्वः राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: November 27, 2019 13:11 IST

सिंह ने लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्य के. सुरेश ने शून्यकाल में जम्मू कश्मीर की स्थिति को उठाया और वहां अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद भी आतंकी हमलों तथा उनमें लोगों के मारे जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देसब इस बात को मानेंगे कि पिछले साढ़े पांच साल में जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं घटी।उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक जम्मू कश्मीर की बात है तो पिछले 30-35 साल से राज्य में आतंकी घटनाएं होती रहीं हैं।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये जाने के बाद से आतंकी घटनाएं ‘ना के बराबर’ हुई हैं और राज्य में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।

सिंह ने लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्य के. सुरेश ने शून्यकाल में जम्मू कश्मीर की स्थिति को उठाया और वहां अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद भी आतंकी हमलों तथा उनमें लोगों के मारे जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

इस पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक देश में आतंकी वारदातों की बात है तो सब इस बात को मानेंगे कि पिछले साढ़े पांच साल में जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं घटी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक जम्मू कश्मीर की बात है तो पिछले 30-35 साल से राज्य में आतंकी घटनाएं होती रहीं हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद आतंकी घटनाएं ना के बराबर हुई हैं। लेकिन यदि कोई आतंकी घटना हुई है तो यह निंदनीय है।’’ उन्होंने कहा कि इस समय सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान पूरी तरह बेहतर समन्वय के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराजनाथ सिंहमोदी सरकारधारा ३७०जम्मू कश्मीरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम