लाइव न्यूज़ :

'तेरे जैसा यार कहां...', इजरायल ने भारत को बॉलीवुड स्टाइल में फ्रेंडशिप डे किया विश तो अमेरिका ने कही बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 2, 2020 14:37 IST

वीडियो में कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ साथ लड़ने की प्रतिबद्धता भी देखने को मिली। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक आइकॉनिक फिल्म 'याराना' का गीत 'तेरे जैसा यार कहां' भी है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती जगजाहिर हैं।फ्रेंडशिप डे के मौके पर भारत में इजरायल के दूतावास ने बॉलिवुड के अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती जगजाहिर हैं। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर भारत में इजरायल के दूतावास ने बॉलिवुड के अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इजरायल के दूतावास के हैंडल से बॉलिवुड फिल्म के फेमस दोस्ती गीत- 'तेरे जैसा यार कहां' की धुन पर दोनों देशों के दोस्ताना संबंध दिखाए गए हैं। वहीं, अमेरिकी दूतावास ने भी भारत को फ्रेंडशिप की बधाई दी है।

ट्वीट किए गए वीडियो में दोनों नेताओं की मुलाकातों की झलकियां हैं। साथ ही कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ साथ लड़ने की प्रतिबद्धता भी देखने को मिली। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक आइकॉनिक फिल्म 'याराना' का गीत 'तेरे जैसा यार कहां' भी है।

PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया था नेतन्याहू का स्वागत

भारत और इजरायल के बीच 25 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन 'बीबी' नेतन्याहू पत्नी सारा सहित अपनी छह दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आए थे। यहां नेतन्याहू की अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर की थी। इसके बाद पीएम मोदी नेतन्याहू के साथ डिनर किया। वहीं  पीएम मोदी के इजरायल के दौरे पर नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर उनको रिसीव करने पहुंच गए थे। 

मोदी ने पांचवी बार इजराइल के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर नेतन्याहू को बधाई दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने रिकार्ड पांचवी बार इजराइल के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को बुधवार को बधाई दी । दोनों नेताओं ने इस बात पर भी चर्चा की कि कोविड-19 के बाद के विश्व में भारत और इजराइल किस प्रकार से गठजोड़ कर सकते है । मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे मित्र नेतन्याहू के साथ चर्चा की कि कोविड-19 के बाद के विश्व में भारत और इजराइल किस प्रकार से गठजोड़ कर सकते है ।’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू को पांचवी बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी । प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत इजराइल गठजोड़ आने वाले दिनों में और मजबूत होगा । ’

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज