लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने एलएसी पर 5जी नेटवर्क की मांग की, जानिए वजह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 28, 2022 15:51 IST

जून 2020 में जब लाल सेना लद्दाख सेक्टर में एक लाख से अधिक जवानों के साथ एलएसी के कई इलाकों पर कब्जा किया तो खराब नेटवर्क के कारण भारतीय सेना को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्दे चीन सीमा पर खराब नेटवर्क के कारण भारतीय सेना को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैउधर, चीन ने एलएसी पर कब्जे वाले इलाकों तक आप्टिकल फाइबर का जाल बिछा रखा है

जम्मूः लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर चीनी सेना की घुसपैठ और तनाव के दो साल पूरे होने के बाद अप्रत्यक्ष युद्ध से निपटने की खातिर भारतीय सेना ने 5जी नेटवर्क की मांग की है। सेना ने इसके लिए कई कंपनियों से इस शर्त के साथ टेंडर भी मांगें हैं।

जून 2020 में जब लाल सेना लद्दाख सेक्टर में एक लाख से अधिक जवानों के साथ एलएसी के कई इलाकों पर कब्जा किया तो खराब नेटवर्क के कारण भारतीय सेना को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। इन मुसीबतों से छुटकारा अभी तक नहीं मिल पाया है।

दरअसल लाल सेना 18000 फुट की ऊंचाई पर अपने मजबूत संचारतंत्र के कारण भारतीय सेना पर हावी होती रही है क्योंकि वह 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही थी। जबकि भारतीय सेना 4जी नेटवर्क का भी पूरा प्रयोग नहीं कर पा रही थी क्योंकि उसके अधिकतर नेटवर्क इन दुर्गम पहाड़ों पर अक्सर धोखा देते रहे हैं।

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सेना ऐसा 5जी नेटवर्क चाहती है जो सिर्फ वह ही इस्तेमाल कर सके। हालांकि सेना ने इस संबंध में डीआरडीओ से भी इस समस्या पर दो सालों से लगातार संपर्क साध रखा है। हालांकि उसे कोई हल नहीं मिल पाया। यही वजह है कि खराब नेटवर्क के कारण सेना को आप्रेशनल तैयारियों में रूकावटों का सामना करना पड़ता है।

सूत्रों ने बताया, चीन ने एलएसी पर अपने अग्रिम और कब्जे वाले इलाकों तक आप्टिकल फाइबर का जाल बिछा रखा है और भारतीय सेना मोबाइल टावरों के अतिरिक्त सेटेलाइट पर आधारित नेटवर्क पर ही टिकी हुई है जो कई बार ठीक से नहीं चल पाते थे।

टॅग्स :चीनलद्दाखभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज