लाइव न्यूज़ :

गुजरात: रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 21:18 IST

बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाया है। कुछ ही घंटों में एक से ज्यादा पथराव और बवाल की घटनाओं के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसाबरकांठा के छापरीया इलाके में रामनवमी की यात्रा के दौरान किया गया पथरावराज्य के आणंद जिले में भी शोभायात्रा के दौरान किया गया पथराव

अहमदाबाद:गुजरात में रामनवमी के मौके पर कई जगहों पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की खबर सामने आई हैं। राज्य के साबरकांठा में बवाल के बाद आणंद जिले में भी पथराव और आगजनी की घटनाएं घटीं। पथराव की सूचना मिलते ही संबंधित इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाया है। कुछ ही घंटों में एक से ज्यादा पथराव और बवाल की घटनाओं के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

राज्य में रविवार को उपद्रवियों के द्वारा साबरकांठा के छापरीया इलाके में रामनवमी की यात्रा के दौरान पथराव किया गया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भी उपद्रवियों का हंगामा जारी रहा। अराजक तत्वों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

वहीं जहां पुलिस ने साबरकांठा में हालात को किया, तो वहीं कुछ देर बाद राज्य के आणंद जिले में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। यहां भी उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर पथराव किया और कई जगहों पर आगजनी की। पुलिस को यहां स्थिति को काबू करने के लिए लाठी चार्ज का प्रयोग करना पड़ा। साथ ही उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले का भी प्रयोग किया। 

टॅग्स :गुजरातराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?