लाइव न्यूज़ :

केरल: ब्लड चढ़ाने के बाद दस वर्षीय लड़की HIV पॉजिटिव पाई गई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 16, 2018 03:37 IST

ब्लड कैंसर की बीमारी से 11 अप्रैल को अलपुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। उसके परिवार ने आरोप लगाए थे कि रक्त चढ़ाए जाने के बाद वह एचआईवी पॉजिटिव पाई गई और पिछले वर्ष मार्च में आरसीसी में इलाज के दौरान 'खामियां' रहीं। 

Open in App

तिरूवनंतपुरम , 15 अप्रैल: दस वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्ची की मौत के बाद केरल एड्स नियंत्रण सोसायटी ( केएसीएस ) ने रविवार को कहा कि यहां के रीजनल कैंसर सेंटर ( आरसीसी ) में बच्ची को रक्त चढ़ाने के बाद वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई थी। केएसीएस के परियोजना निदेशक डॉ आर रमेश ने कहा कि यह पाया गया कि पिछले वर्ष मार्च में एक व्यक्ति का रक्त बच्ची को चढ़ाया गया जो रक्तदान के वक्त 'विंडो पीरियड ' ( अधिक खतरे वाली गतिविधियों के कारण ) में था। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाला बाद में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। 

ब्लड कैंसर की बीमारी से 11 अप्रैल को अलपुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। उसके परिवार ने आरोप लगाए थे कि रक्त चढ़ाए जाने के बाद वह एचआईवी पॉजिटिव पाई गई और पिछले वर्ष मार्च में आरसीसी में इलाज के दौरान 'खामियां' रहीं। 

हाल ही में अभी नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट से दिल्ली में चल रहे अवैध रूप से चल रहे ब्लड बैंक का खुलासा किया था।  रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में चल रहे 68 में से 32 ब्लड बैंक ऐसे हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में सीएजी ने यह भी बताया कि सर्वे के दौरान ब्लड बैंकों के प्रबंधन में कई तरह की और भी कमी थी। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज