लाइव न्यूज़ :

घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित, जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- अलर्ट है विभाग

By भाषा | Updated: August 30, 2020 04:36 IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अंडमान निकोबार प्रशासन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अपनी जनजाति खासकर घटते जनजातीय समूहों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन जोखिम वाले जनजातीय समूहों की कोविड-19 महामारी से रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।अर्जुन मुंडा ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में हैं।

नयी दिल्ली: जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के नियमित संपर्क में है जहां घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के दस सदस्य हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अंडमान निकोबार प्रशासन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अपनी जनजाति खासकर घटते जनजातीय समूहों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।’’

मंत्री ने कहा कि इन जोखिम वाले जनजातीय समूहों की कोविड-19 महामारी से रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘मंत्रालय के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में हैं और इन द्वीपों के मूल जनजातीय समूह के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।’’

ग्रेट अंडमान जनजाति के महज 59 सदस्य बचे हुए हैं और वे सभी द्वीपसमूह के स्ट्रेट द्वीप में रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी अवजीत राय के अनुसार इस जनजाति के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जो काम के लिए इस क्षेत्र की राजधानी पोर्ट ब्लेयर गए थे।

इनके संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद एक स्वास्थ्य टीम पिछले सप्ताह बाकी सदस्यों की जांच करने के लिए स्ट्रेट द्वीप गई। उसके बाद चार और लोग संक्रमित मिले। भाषा राजकुमार नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :अर्जुन मुंडाकोरोना वायरसअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअंडमान और निकोबार का नाम बदलकर 'आज़ाद हिंद' किया जाए: के कविता ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

भारतसमेकित विकास से ही बचाया जा सकता है अंडमान का पर्यावरण

भारतसीएम नीतीश कुमार से मिले अर्जुन मुंडा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू की तैयारियों का खाका

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज