लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मरम्मत के दौरान मस्जिद के नीचे से निकला मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन, विहिप ने की जांच की बात, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 10:14 IST

मस्जिद के नीचे मंदिर जैसे डिजाइन के पाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने मस्जिद की नवीनीकरण को रोक कर इसकी जांच करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मंगलुरु में एक मस्जिद के नीचे मंदिर जैसा डिजाइन पाया गया है। यह बात मस्जिद के मरम्मत के वक्त सामने आई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु के बाहरी इलाके मलाली में एक मस्जिद के नीचे मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मस्जिद की नवीनीकरण के दौरान यह बात सामने आया है जिसकी अब जांच चल रही है। मामले की खबर मिलते ही राज्य के हिन्दू संगठनों ने मस्जिद का दौरा किया और उसके नवीनीकरण को रोकनी की बात कही है। ऐसे में प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जांच के बाद ही कोई फैसला लेने की बात कही है। फिलहाल मस्जिद के मरम्मत का काम रूका हुआ है और अधिकारियों द्वारा जांच जारी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मलाली के एक जुमा मस्जिद का है जहां पर हिन्दू धर्म के मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन देखने को मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिजाइन मस्जिद की मरम्मत के दौरान निकली है जिसकी अब जांच हो रही है। ऐसे में लोगों ने यह बात कहनी शुरू कर दी है कि मस्जिद के नीचे पहले मंदिर था, लेकिन अधिकारियों को अभी तक इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह कहा जाय कि सच में यहां पर पहले एक मंदिर था। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिला प्रशासन से काम रुकवाने की अपील की है। वहीं दक्षिण कन्नड़ कमिश्नरेट ने अगले आदेश तक शांति बनाए रखने की अपील की है। 

क्या कहा अधिकारियों ने

मामले में बोलते हुए दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त राजेंद्र केवी ने कहा, "मुझे मामले की जानकारी क्षेत्र के अधिकारियों और पुलिस विभाग से मिली है। जिला प्रशासन पुराने भूमि अभिलेखों और स्वामित्व विवरण के संबंध में एंटीज को देख रहा है। हम बंदोबस्ती विभाग और वक्फ बोर्ड दोनों से रिपोर्ट लेंगे।" वहीं इस अधिकारियों ने भी कहा है, "हम दावों की वैधता की जांच करेंगे और बहुत जल्द उचित निर्णय लेंगे। तब तक, मैंने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है और लोगों से निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने का अनुरोध किया है। मैं लोगों से कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने का अनुरोध कर रहा हूं।"

टॅग्स :कर्नाटकविश्व हिंदू परिषदPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम